Booking Rules
1. आयोजनकर्त्ता द्वारा आयोजन की तिथि से न्यूनतम 15 दिन पूर्व आवेदन समर्पित करना होगा एवं आयोजन की तिथि से 45 दिनों से अधिक दिनों पूर्व का दिया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा|
2. आरक्षण हेतु आयोजनकर्त्ता द्वारा ऑनलाईन निबंधन करने हेतु ऑनलाईन/डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से मो० 1000/- रू का निबंधन शुल्क राशि का भुगतान करना अनिवार्य है।
3. आयोजनकर्त्ता द्वारा आरक्षण हेतु ऑनलाईन निबंधन के दौरान वैध प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड एवं पैन कार्ड Upload करना अनिवार्य है।
4. आयोजनकर्त्ता द्वारा ऑनलाईन आवेदन में GST No., Purpose of Event आदि अंकित करना होगा।
5. ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आरक्षण दिया जायेगा।
6. लोकहित/जनहित एवं किसी अन्य कारणों तथा किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम होने की स्थिति में आरक्षण रद्द करने का अधिकार आयुक्त, पटना प्रमण्डल-सह-अध्यक्ष, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति को सुरक्षित रहेगा।
7. आरक्षण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष, पटना से सम्बन्धित कार्यक्रम का (NOC) अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरान्त सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात आयोजक द्वारा आरक्षण आदि शुल्क की राशि ऑनलाइन / डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने के उपरान्त ही कार्यालय द्वारा तिथि एवं स्थल उपलब्धता के आधार पर आरक्षण आदेश निर्गत किया जायेगा|
8. जिला पदाधिकारी, पटना-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री कृष्ण स्मारक समिति से अनुमोदन, जिला नियंत्रण कक्ष से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरान्त आयोजक को आरक्षण तथा जमानत की राशि जमा करने के लिए अधिकतम तीन (07) दिनों का समय दिया जायेगा |
9. आयोजकों द्वारा आरक्षण शुल्क के साथ जमा की गयी ज़मानत की राशि को कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त कार्यपालक अभियंता, पटना भवन प्रमंडल, पटना से अनापत्ति प्रमाण पत्र ( NOC ) को समिति कार्यालय में प्राप्त होने के उपरान्त सक्षम प्राधिकार से प्राप्त अनुमोदन आलोक में A/c Payee Cheque के माध्यम से ज़मानत की राशि लौटाई जाएगी |